भारत की स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सीन ने दुनियाभर में अपना ध्यान खींचा है. आईसीएमआर के मुताबिक, दुनिया की सबसे पुरानी और प्रसिद्ध सामान्य चिकित्सा पत्रिकाओं में से एक लांसेट ने कोवैक्सीन को अपनी रिपोर्ट में शामिल किया है. इसमें वैक्सीन की इफेक्टिव सेफ्टी और प्रतिरक्षात्मक प्रोफाइल का भी जिक्र किया है. गौरतलब है कि स्वदेशी कोवैक्सीन को आईसीएमआर और भारत बायोटेक मिलकर बना रहे हैं. जो तीसरे फेज़ के ट्रायल से गुजर रही है. इसका टेस्ट फिलहाल 22 साइट्स पर चल रहा है.