इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है जिसकी जानकारी BCCI ने ट्वीट करके दी. शेफाली वर्मा को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है. टेस्ट और वनडे टीम की कप्तानी मिताली राज को सौंपी गई है जबकि टी20 में हरमनप्रीत कौर टीम की अगुवाई करेंगी. टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ 16 जून से 15 जुलाई तक एक टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी20 मैच खेलेगी. बता दें कि टीम का नया कोच रमेश पवार को नियुक्त किया गया है.