टीम इंडिया को आखिरी टेस्ट से पहले तगड़ा झटका लगा है. भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टेस्ट नहीं खेलेंगे. उन्होंने निजी कारण से मैच से हटने की अपील की थी, जिसे BCCI ने स्वीकार कर लिया है. टीम में बुमराह के रीप्लेसमेंट के तौर पर किसी और खिलाड़ी को शामिल नहीं किया जाएगा. बुमराह ने तीसरे टेस्ट में सिर्फ 6 ओवर गेंदबाजी की थी. वहीं दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने जसप्रीत बुमराह को आराम दिया था. बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच 4 मार्च से अहमदाबाद के ही नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज में भारत को 2-1 की बढ़त हासिल है.