भारतीय क्रिकेट टीम 26 दिसंबर से मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेलेगी. मैच से एक दिन पहले टीम इंडिया की प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया गया है. विराट कोहली की गैरमौजूदगी में अजिंक्य रहाणे कप्तानी संभालेंगे. जबकि चेतेश्वर पुजारा उप-कप्तान होंगे. वहीं रिद्धिमान साहा की जगह ऋषभ पंत विकेटकीपर के तौर पर खेलेंगे. जबकि युवा बल्लेबाज शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज टेस्ट मैच में डेब्यू करेंगे.वहीं आलराउंडर रविंद्र जडेजा को हनुमा विहारी की जगह टीम में शामिल किया गया है.