नहीं होगा रेलवे का निजीकरण लेकिन इसके आधुनिकीकरण के लिए निजी निवेश जरूरी: पीयूष गोयल

Updated : Mar 16, 2021 15:31
|
Editorji News Desk

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने एक बार फिर दोहराया है कि रेलवे देश की संपत्ति है और इसका कभी निजीकरण नहीं किया जाएगा. लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए गोयल बोले कि रेलवे को मॉडर्न बनाने पर बल दिया जा रहा है और सरकार चाहती है कि यात्रियों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मिलें. इस मकसद को लेकर किया जा रहा निजी क्षेत्र का निवेश देशहित में होगा. अपने बयान में गोयल ने जोड़ा कि सरकार और निजी क्षेत्र जब मिल कर काम करेंगे तभी देश की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ेगी. दरअसल कुछ नेताओं का ऐसा दावा है कि प्राइवेट ट्रेन के जरिए सरकार रेलवे का निजीकरण करने की योजना बना रही है. इसके जवाब में गोयल बोले कि देश में सड़कें भी सरकार बनाती है लेकिन क्या उस पर सरकारी गाड़ियां ही चलती हैं. गोयल के मुताबिक निजी क्षेत्र जो भी सेवाएं देगा वो अंत में देश के नागरिकों के लिए ही होंगी.

Private sectorPRIVATISATIONRailway MinistryPiyush GoyalRailway

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?