Indian Overseas Bank और Central Bank of India का होगा निजीकरण, 51% हिस्सेदारी बेचेगी सरकार: रिपोर्ट

Updated : Jun 22, 2021 00:30
|
Editorji News Desk

केंद्र सरकार जल्द ही दो और सरकारी बैंकों का निजीकरण (Bank Privatisation) करने जा रही है. इसके लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank Of India) और इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) का चयन किया गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) ने इन दोंनों बैंकौ के निजीकरण की अंतिम प्रक्रिया पूरी कर ली है. CNBC आवाज की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार इन दोनों सरकारी बैंकों में अपनी 51 फीसदी हिस्सेदारी (51 percent stake) बेचेगी. इन दोनों बैंको के प्राइवेटाइजेशन के लिए सरकार बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट में बदलाव के साथ कुछ अन्य कानून में बदलाव भी करेगी. मीडिया में इस खबर के आने के बाद सोमवार को इन दोनों बैंकों के शेयरों में करीब 20 फीसदी तक उछाल देखा गया.

बता दें कि इसी महीने नीति आयोग (NITI Aayog) ने निजीकरण के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन ओवरसीज बैंक के नाम की सिफारिश की थी. केंद्र सरकार ने आयोग को निजीकरण के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के दो बैंकों और एक बीमा कंपनी का नाम तय करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. 

BankPRIVATISATIONIndian Overseas BankBank Privatisation

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study