देश की सबसे बड़ी ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल (Indian Oil) ने बुधवार को चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए. कंपनी के मुताबिक जनवरी-मार्च तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 8,781.30 करोड़ रुपये रहा जबकि बीते साल इसी तिमाही में कंपनी को 5,185.32 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था.
जारी आंकड़ों के मुताबिक कंपनी ने 2020-21 की चौथी तिमाही में 2.12 करोड़ टन पेट्रोलियम उत्पाद बेचे जबकि एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में ये बिक्री 2.069 करोड़ टन की थी. इंडियन ऑयल के मुताबिक पेट्रोकेमिकल कारोबार में बेहतर मार्जिन होने और स्टोर कर के रखे गए कच्चे तेल पर लाभ होने से कंपनी को ये फायदा हुआ है.