वित्त वर्ष 2020-21 में 9.6% गिरेगी भारतीय इकॉनमी: वर्ल्ड बैंक

Updated : Jan 06, 2021 08:10
|
Editorji News Desk

वर्ल्ड बैंक ने अपनी सालाना ग्लोबल आर्थिक संभावना रिपोर्ट में भारत की अर्थव्यवस्था में और गिरावट का अनुमान लगाया है. रिपोर्ट के मुताबिक 2020-21 के वित्त वर्ष में भारत की अर्थव्यवस्था में 9.6 प्रतिशत की गिरावट होगी. हालांकि वित्त वर्ष 2021-22 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 5.4 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान है. रिपोर्ट में कहा गया है, भारत में महामारी ने उस समय अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया जब इसमें पहले से गिरावट आ रही थी. वर्ल्ड बैंक के मुताबिक ऐसा परिवार की आय और निजी निवेश में भारी कमी की वजह से हो रहा है. रिपोर्ट के अनुसार असंगठित क्षेत्र की कुल रोजगार में हिस्सेदारी 80 प्रतिशत है। इसमें महामारी के दौरान काफी नुकसान हुआ है. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि दक्षिण एशिया के दूसरे देशों में कोविड-19 का प्रभाव अपेक्षाकृत कुछ कम रहा है.

भारतEconomyवर्ल्ड बैंकWorld Bank

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study