कोरोना वायरस की वजह से सुस्त पड़ी देश की अर्थव्यवस्था को लेकर एक अच्छी खबर आई है. विश्व बैंक के साथ अगले महीने होने वाली बैठक से पहले अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी IMF ने भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार होने की बात कही है. आईएमएफ के प्रवक्ता गेरी राइस ने गुरुवार को कहा कि, भारतीय अर्थव्यवस्था क्रमिक सुधार की राह पर है और 2020 की चौथी तिमाही में वास्तविक जीडीपी में बढ़ोतरी फिर से पॉजिटिव हो सकती है. ऐसा महामारी की शुरुआत के बाद पहली बार होगा. हालांकि उन्होंने आगे कहा कि हाल में आए वेरिएंट और स्थानीय स्तर पर लागू होने वाले लॉकडाउन के चलते जोखिम भी पैदा हुए हैं. बता दें कि आईएमएफ छह अप्रैल को अपना वर्ल्ड इकोनॉमिक सिनेरियो जारी करने वाला है.