भारतीय क्रिकेट में सट्टेबाजी ! क्रिकेटर्स को अंजान नंबर से आए मैसेज

Updated : Sep 16, 2019 12:25
|
Editorji News Desk

भारतीय क्रिकेट में सट्टेबाज़ी की आहट फिर से सुनाई पड़ी है. TNPL यानी तमिलनाडु प्रीमियर लीग में खेल रहे कुछ खिलाड़ियों को अंजान नंबर से वॉट्सएप मैसेज आए, जिसके बाद उन्होंने BCCI के एंटी करप्शन यूनिट से इसकी शिकायत की. क्रिकेटरों की शिकायत के बाद एंटी करप्शन यूनिट हरकत में आ गई और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है. खबरों के अनुसार ATU एक भारतीय खिलाड़ी, IPL के रेग्यूलर प्लेयर और एक रणजी ट्रॉफी कोच के खिलाफ जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि इन सबके ऊपर तमिलनाडु प्रीमियर लीग में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं. इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार ATU चीफ अजीत सिंह ने बताया कि जांच में सट्टेबाजों के खिलाड़ियों से संपर्क करने के कुछ उदाहरण सामने आए हैं.

भारतीय क्रिकेटतमिलनाडु प्रीमियर लीगसट्टेबाज़ीBettingबीसीसीआईAnti Corruption unitएंटी करप्शन यूनिटIndian Cricket

Recommended For You