भारतीय फुटबॉल टीम ने कप्तान सुनील छेत्री (captain Sunil Chhetri) कम से कम एक मामले में दुनिया के महानतम फुटबॉलर लियोनेल मेसी (footballer lionel messi) से आगे निकल गए हैं. चौंकिए नहीं...ये सच है. भारत के स्टार स्ट्राइकर (star striker) सुनील छेत्री ने 2022 फुटबॉल विश्व कप और 2023 एशियन कप क्वालीफायर्स के ग्रुप-ई के मैच में बांग्लादेश के खिलाफ दो गोल दागे. जिससे भारत न सिर्फ 2-0 मैच जीत गया बल्कि छेत्री ने इंटरनेशनल मैच में अपने गोल्स की संख्या 74 कर ली.
इसके साथ ही इंटरनेशनल फुटबॉल (international football) में सक्रिय खिलाड़ियों में पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) (103) के बाद अब छेत्री के नाम सबसे ज्यादा गोल हो गए. अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर मेसी ने इंटरनेशनल लेवल पर अब तक 72 गोल दागे हैं. इसके अलावा सुनील छेत्री सर्वाधिक गोल मारने वालों की सर्वकालिक सूची में 11वें पायदान पर पहुंच गए हैं. उनसे आगे 10वें नंबर पर तीन खिलाड़ी हैं. हंगरी के सेंडर कोक्सिस, जापान कुनिशिगे कामटो और कुवैत के बशर अब्दुल्लाह के 75-75 गोल हैं.