तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड (England) के गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे और भारत (India) की पहली पारी महज 78 रनों पर सिमट गई. भारत के तीन बल्लेबाज बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए जबकि अंतिम पांच विकेट महज 11 रन पर ही ढेर हो गए. जेम्स एंडरसन और क्रेग ओवरटन ने तीन-तीन विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी.
ये भी देखें । IND Vs ENG: अश्विन को प्लेइंग इलेवन में नहीं मिली जगह, कोहली पर फूटा फैंस का गुस्सा
वहीं ओली रॉबिनसन और सैम करन ने दो-दो विकेट चटकाए. टीम इंडिया की लचर स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे को छोड़ कोई अन्य बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू सका. लॉर्ड्स के बाद लीड्स फतह की तैयारी में जुटी टीम इंडिया के इस प्रदर्शन से फैंस भी खासे निराश हैं.