कश्मीर(Kashmir News) के बारामूला(Baramullah) में गुरुवार देर रात(Fire Broke out) भीषण आग लग गई. आग इतनी भयंकर थी कि इसने इलाके के कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया. जिसके बाद भारतीय सेना ने बचाव का काम अपने जिम्मे लिया और रात 2 बजे तक आग पर काबू पा लिया.
सेना के मुताबिक आग में कम से कम 6 लोग जख्मी हुए हैं और 170 से 200 के बीच लोग प्रभावित हुए. घटनास्थल का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि सेना का एक जवान कैसे एक क्षतिग्रस्त घर में घुसकर आग को बुझाने का काम कर रहा है. आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये आग गैस सिलेंडर के ब्लास्ट से लगी थी.