पाकिस्तान में इमरान सरकार ने भारत में बने कोरोना टीके को मंजूरी दे दी है. ऑक्सफ़र्ड-एस्ट्राजेनेका और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी की ओर से तैयार कोविशील्ड को आपातकाल मंजूरी दी गई है. इमरान सरकार के विशेष स्वास्थ्य सहायक डॉ. फैसल सुल्तान के मुताबिक फरवरी तक पाकिस्तान को एस्ट्राजेनेका वैक्सीन मिल जाएगी. मार्च तक 60 लाख डोज़ उपलब्ध होंगी तो जून तक 1.70 करोड़ डोज़ आ जाएंगी. पाकिस्तान में अगले हफ्ते से टीकाकरण अभियान शुरु होगा और सबसे पहले हेल्थ वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी. ख़बर है कि चीन ने भी पाकिस्तान को कोरोना वैक्सीन की पांच लाख डोज़ दी हैं.