वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में आज भारत से भिड़ेगा न्यूज़ीलैंड

Updated : Jul 08, 2019 16:56
|
Editorji News Desk
वर्ल्ड कप में 16 साल का इंतजार थमने वाला है. भारत और न्यूज़ीलैंड एक बार फिर से भिड़ने वाले हैं. हालांकि, ये मौका इस विश्व कप के ग्रुप स्टेज पर भी आया था लेकिन तब बारिश विलेन बन गया था. अब एक बार फिर से वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइन खेलने के लिए दोनों टीमें तैयार हैं. ये नॉक आउट स्टेज पर दोनों टीमों की 5वीं भिड़ंत होगी. इससे पहले खेले 4 नॉक आउट मुकाबलों में 2 भारत जीता और 2 न्यूज़ीलैंड. यानी मुकाबला बराबरी का रहा है. ऐसे में इस बार जो टीम जीतेगी वो बढ़त तो लेगी ही साथ ही उसे वर्ल्ड कप का फाइनल खेलने का लाइसेंस भी मिलेगा. वैसे तो कीवी टीम के खिलाफ मेन इन ब्लू का हालिया रिकॉर्ड तगड़ा है. टीम इंडिया ने 2019 में अब तक न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले 5 में से 4 वनडे जीते हैं. लेकिन, इसके बावजूद विराट एंड कंपनी के लिए कीवियों को कम समझना हार को दावत देने जैसा हो सकता है.
टीम इंडियाविराट कोहलीworld cup 2019भारत बनाम न्यूज़ीलैंडवर्ल्ड कप 2019virat kohliINDvsNZ

Recommended For You