सोमवार को राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि फ्रांस से अब तक 11 राफेल भारत आ चुके हैं और मार्च के अंत तक 17 राफेल देश को और मिलेंगे. अप्रैल 2022 तक भारत को पूरे राफेल मिल जाएंगे. राजनाथ सिंह ने बताया कि 10 सितंबर, 2020 को पांच राफेल विमानों को भारतीय वायुसेना में शामिल करने के लिए अंबाला वायुसेना स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम पर करीब 41 लाख रुपये खर्च हुए थे. बता दें करीब चार साल पहले भारत ने फ्रांस से 59,000 करोड़ रुपये की लागत से 36 राफेल विमान खरीदने के लिए एक करार किया था.