भारत ने शुक्रवार को कनाडा के हाईकमिश्नर को बुला कर कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो के किसान आंदोलन वाले बयान पर सख्त एतराज जताया है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने कनाडा के उच्चायुक्त को तलब किया और कहा कि- भारतीय किसानों से संबंधित मुद्दों पर कनाडा के प्रधानमंत्री, कुछ कैबिनेट मंत्रियों और संसद सदस्यों की टिप्पणी हमारे आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप है, और भारत इसे बिल्कुल भी स्वीकार नहीं करेगा. भारत ने कनाडा से कहा कि अगर ऐसी टिप्पणी जारी रहती है तो इसका भारत-कनाडा के रिश्तों पर गंभीर नाकारात्मक असर पड़ सकता है.
कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारत के किसान आंदोलन पर कहा था कि स्थिति चिंताजनक है और किसानों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकारों की रक्षा के लिए कनाडा हमेशा खड़ा रहेगा.