टोक्यो ओलंपिक से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, सुमित मलिक डोप टेस्ट में हुए फेल

Updated : Jun 05, 2021 14:53
|
Editorji News Desk

टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic) खेलों में 125 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कैटेगरी में भारत की मेडल जीतने की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है. ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके फ्रीस्टाइल पहलवान सुमित मलिक (Sumit Malik) डोप टेस्ट में नाकाम हो गए हैं. इस वजह से वे टोक्यो ओलंपिक 2020 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. इसके साथ ही यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया पर 16 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है.दरअसल युनाइड वर्ल्ड रेसलिंग द्वारा 6-9 मई तक बुल्गारिया के शहर सोफिया (Sofia) में आयोजित ओलंपिक क्वालीफायर के दौरान सुमित मलिक का डोप टेस्ट किया गया था.

दिल्ली के पहलवान सुमित ने सोफिया में ही 125 किग्रा फ्रीस्टाइल इवेंट के लिए ओलंपिक का टिकट हासिल किया था. बता दें कि इससे पहले 2016 रियो ओलिंपिक से कुछ सप्ताह नरसिंह पंचम यादव भी डोपिंग जांच में विफल हो गये थे और उन पर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया गया था.

tokyo olympicsWrestling

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video