भारत ने चार दिन के भीतर दूसरी बार क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल की सफल टेस्टिंग कर ली. इस QRSM मिसाइल ने हवा में मौजूद एक मानवरहित विमान को निशाना बनाया. ये मिसाइल 3 किलोमीटर से लेकर 30 किलोमीटर तक की रेंज में आने वाली दुश्मन की मिसाइलों, विमानों, हेलिकॉप्टरों और ड्रोन्स को नष्ट कर सकती है. देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर DRDO को इस मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए बधाई दी. राजनाथ ने लिखा कि DRDO ने QRSM मिसाइल लॉन्च कर एक मील का पत्थर हासिल किया है.इससे पहले पहली QRSM प्रणाली का परीक्षण 13 नवंबर को किया गया था.