2020 का पहला T20 आज... गुवाहाटी में जीत के लिए लड़ेंगे भारत-श्रीलंका

Updated : Jan 05, 2020 08:53
|
Editorji News Desk

भारत और श्रीलंका के बीच 3 T20 मैचों की सीरीज़ का पहला मुकाबला आज गुवाहाटी में खेला जाएगा, जिसमें दोनों टीमों की नज़र नए साल का आगाज़ जीत से करने पर होगी. टीम इंडिया का हालिया फॉर्म शानदार रहा है. इस लिहाज़ से पलड़ा उसका भारी है. दूसरी ओर श्रीलंकाई टीम को भारतीय भूमि पर लगातार पिछले 5 T20 में हार मिली है. लेकिन, अगर उसे नए खिलाड़ियों ने दबाव झेल लिया और ठीक वैसे ही खेले जैसे पाकिस्तान में खेले थे तो विराट एंड कंपनी को चौका सकते हैं. भारतीय टीम के लिए जसप्रीत बुमराह की इंजरी के बाद टीम में वापसी अच्छी खबर है. रोहित शर्मा को इस सीरीज़ से आराम दिया गया है. ऐसे में ओपनिंग का दारोमदार घूटने की इंजरी से उबरकर वापसी कर रहे शिखर धवन और केएल राहुल के कंधे पर होगा.

India-Srilanka1st T20INDvsSLभारत VS श्रीलंका

Recommended For You