भारत ने कोरोना की वैक्सीन लगाने की दौड़ में बड़े-बड़े देशों को पीछे छोड़ दिया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के मुताबिक महज 13 दिनों में देश भर में अब तक 30 लाख लोगों को वैक्सीन की डोज लग चुकी है. जबकि अमेरिका में 30 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने में 18 दिनों का वक्त लगा था. इजरायल को इस आंकड़े तक पहुंचने में 33 दिन लगे थे. इसके अलावा ब्रिटेन को 30 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने में 36 दिनों का लंबा वक्त लगा. खास बात ये है कि दुनिया के दूसरे देशों के मुकाबले भारत में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन का काम शुरू हुआ था.