देश का पहला AC रेलवे स्टेशन देखा क्या आपने ? बेंगलुरू में जल्द होगा शुरू

Updated : Mar 15, 2021 09:51
|
Editorji News Desk

अब आपको एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशन की तरह रेलवे स्टेशन भी पूरी तरह एसी की सुविधा से लैस मिलेगा. जी हां, ‘भारत रत्न सर एम. विश्वेश्वरैया के नाम पर बना देश का पहला सेंट्रलाइज्ड एसी रेलवे स्टेशन बेंगलुरू में बनकर तैयार हो गया है. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इसकी तस्वीरें साझा की हैं. इस रेलवे स्टेशन को देखते ही आपको एयरपोर्ट वाली फीलिंग आयेगी. 4200 वर्गमीटर में फैले हुए इस रेलवे स्टेशन को तैयार करने की कुल लागत 314 करोड़ रुपये आई है. इस स्टेशन पर 50 हजार लोगों तक की आवाजाही आसानी से हो सकेगी. इतना ही इस नए टर्मिनल पर  एक फुटओवर ब्रिज और दो सबवे भी हैं, जो सभी प्लेटफॉर्म से जुड़ते हैं. सर एम विश्वेश्वरय्या टर्मिनल पर 7 प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं. इसके अलावा एस्केलेटर्स और लिफ्ट्स की भी सुविधा है. इस स्टेशन से हर दिन 50 ट्रेनों की आवाजाही होगी इस रेलवे टर्मिनल पर VIP लाउंज की भी व्यवस्था है. इसके साथ ही एक शानदार फूड कोर्ट भी बनाया गया है.

Piyush GoyalRailway MinisterRailway station

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी