Tokyo Olympics 2020: ओलंपिक में भारत की पहली तलवारबाज भवानी देवी (Bhavani Devi) का सफर थम गया है. पहला राउंड जीतने के बाद भवानी देवी अगले राउंड में हार गईं. भवानी देवी राउंड 32 के मुकाबले में दुनिया की तीसरी नंबर की खिलाड़ी मैनन ब्रुनेट (Manon Brunette) के हाथों हारीं.
हालांकि, पहली बार ओलिंपिक में खेल रही भवानी देवी ने कड़ी टक्कर देने की कोशिश की लेकिन मुकाबला 7-15 से हार गईं. ये बाउट 9 मिनट 42 सेकंड चली. हार के बावजूद फेंसिंग में भवानी ने इतिहास रचा है. वे ओलंपिक में भाग लेने वाली और पहले दौर का मैच जीतने वाली भारत की पहली महिला तलवारबाज बन गई हैं.
आठ बार की नेशनल चैंपियन भवानी देवी कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप (Commonwealth Championship) टीम इवेंट्स में एक सिल्वर और एक कांस्य पदक जीत चुकी हैं