भारत के एक्सपोर्ट सेक्टर से बुरी खबर आ रही है. लगातार पांचवे महीने एक्सपोर्ट में गिरावट दर्ज की गई है. दिसंबर 2019 में भी भारत के एक्सपोर्ट में भारी कमी देखने को मिली. दिसंबर 2019 में भारत का एक्सपोर्ट में 1.8% की गिरावट के साथ 27.36 अरब डॉलर का रहा जो कि दिसंबर 2018 में 27.86 अरब डॉलर का था. इंपोर्ट की बात करें तो भारत ने 38.61 अरब डॉलर का इंपोर्ट किया जो दिसंबर 2018 के मुकाबले 8.83% कम था. इसके चलते व्यापार घाटा कम होकर 78,750 करोड़ रुपये पर आ गया है. दिसंबर 2018 में व्यापार घाटा 1 लाख करोड़ रुपये था.