कोविड-19 रिस्पॉन्स इंडेक्स: 98 देशों में भारत को मिला 86वां स्थान

Updated : Jan 31, 2021 00:04
|
Editorji News Desk

कोविड-19 रिस्पॉन्स इंडेक्स में 98 देशों की सूची जारी हुई है, जिसमें भारत 86वें स्थान पर रहा जो बेहद खराब परफॉर्मेंस है. दरअसल, कोविड-19 रिस्पॉन्स इंडेक्स में कोरोना वायरस की चुनौती से सफलतापूर्वक निपटने वाले और खराब प्रदर्शन करने वाले देशों की लिस्ट जारी की गई. जिसमें 0 से 100 तक स्कोर के बीच भारत 24.3 स्कोर के साथ 86वें स्थान पर रहा. वहीं कोरोना की चुनौती का सामना करने में सबसे अच्छा प्रदर्शन न्यूजीलैंड, वियतनाम और ताइवान का रहा और इन्हें टॉप तीन देशों की लिस्ट में शामिल किया गया है. कोविड-19 रिस्पॉन्स इंडेक्स को सिडनी स्थित इंडिपेंडेट थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट ने तैयार किया है. इस इंडेक्स में कोरोना के पॉजिटिव केस, प्रति दस लाख आबादी पर होने वाली मौत और कोरोना वायरस जांच के मामलों के प्रतिशत समेत 6 अगल-अलग बिंदुओं को ध्यान में रखा गया. थिंक टैंक के मुताबिक कोरोना की चुनौती से निपटने के लिए विकसित देशों की तुलना में विकासशील देशों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया.

कोरोनाताइवानन्यूजीलैंडभारतकोरोन वायरस

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?