ये खुशी कामयाबी की है... ये जश्न एशियाई चैंपियन से ड्रॉ खेलने का है... कतर जैसे दमदार विरोधी के खिलाफ भारत की फुटबॉल टीम ने जो कमाल किया है... ये लहर उसी से उठी है. मंगलवार को फीफा वर्ल्ड कप 2022 के क्वालिफायर में भारत और कतर के बीच का मुकाबला बराबरी पर बिना किसी गोल के खत्म हो गया. बड़ी बात ये रही कि भारत की मेंस फुटबॉल टीम ने ऐसा अपने स्टार खिलाड़ी सुनील छेत्री के बगैर ही कर दिखाया.