दुनिया में सबसे ज्यादा भारत में बंद होता है इंटरनेट, इस साल 95 बार हुआ

Updated : Dec 20, 2019 12:56
|
Editorji News Desk

गुरुवार को भारत में साल 2019 का 95वां इंटरनेट शटडाउन हुआ. इंटरनेट शटडाउन के मामले में भारत दुनिया में नंबर 1 पर काबिज है. इस लिस्ट में भारत के बाद पाकिस्तान का नंबर आता है. इंटरनेट शटडाउन के कारण देश को आर्थिक नुकसान भी हुए हैं. ICRIER की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2012 से 2019 के बीच जम्मू-कश्मीर में सबसे ज्यादा 180 बार इंटरनेट शटडाउन हुआ. इसके बाद राजस्थान में 67 बार और यूपी में 20 बार. बता दें साल 2012 से 2019 के बीच देश में 367 बार इंटरनेट शटडाउन हुआ है.

इंटरनेटinternet Shutdown

Recommended For You