भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 17 दिसंबर को खेला जाएगा.एडिलेड में होने वाले डे-नाइट मैच में यह पहला मौका होगा जब टीम इंडिया ऑस्ट्रलिया की धरती पर पिंक बॉल से डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने उतरेगी. टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को पिछली दो टेस्ट सीरीज में शिकस्त दे चुकी है. ऐसे में भारत के पास उसके खिलाफ पहली बार लगातार 3 टेस्ट सीरीज जीतने का मौका है.टीम इंडिया ने पिछली बार ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में 3-1 से शिकस्त दी थी. जा टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया में यह पहली टेस्ट सीरीज जीत थी.फैंस की नजर टीम के कप्तान विराट कोहली पर होगी. जो कि पहले टेस्ट के बाद पैटरनिटी लीव पर चले जाएंगे. वहीं चेतेश्वर पुजारा और रहाणे के उपर टीम की बल्लेबाजी का दारोमदार होगा. 2018 सीरीज के टॉप विकेट टेकर जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी इस बार फिर गेंदबाजी की कमान संभालेंगे. जबकि रविचंद्रन अश्विन और उमेश यादव को भी पिछले दौरे का अनुभव काम आएगा. बता दें कि पिछली सीरीज में बुमराह ने 21 और शमी ने 16 विकेट लेकर टीम को सीरीज जिताई थी. लेकिन इस बार ऑस्ट्रेलियाई टीम में डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ की मौजूदगी होगी. जिस कारण टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला कतई आसान नहीं होने वाला है.