OPEC देशों को भारत ने दिया बड़ा झटका, एक नए उत्पादक देश से भारत आ रही है पहली खेप

Updated : Mar 25, 2021 10:25
|
Editorji News Desk

भारत ने पहली बार दक्षिणी अमेरिका के देश गुयाना से कच्चा तेल खरीदा है. 8 अप्रैल को इसकी पहली खेप भारत आएगी. जानकारी के मुताबिक यह खेप गुजरात के मुंद्रा पोर्ट आएगी. भारत के इस फैसले से ओपेक देशों को बड़ा झटका लग सकता है. इससे पहले भारत अपने तेल की आपूर्ति का बड़ा हिस्सा मध्य पूर्व के देशों से आयात करता आया है. भारत ने तेल रिफाइनिंग कंपनियों से कहा है कि वे मध्य पूर्व देशों से तेल के आयात को कम कर दें और दूसरे क्रूड उत्पादकों से अपनी खरीद को बढ़ाएं. बता दें कि भारत अपनी कुल जरूरत का 84 प्रतिशत कच्चा तेल आयात करता है, जिसमें 60 प्रतिशत मध्य पूर्व से आता था.

South AmericaMiddle EastOilIndia

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study