चंडीगढ़ के PGIMER में देश का पहला ‘एम्प्युटी क्लीनिक’ खोला गया है. एक्सीडेंट में हाथ या पैर गंवा चुके मरीजों के लिए अपनी तरह के इस पहले क्लीनिक का नाम PGI Amputee Clinic है जिसका मुख्य उद्देश्य एम्प्युटी मरीजों को सामाजिक, शारिरिक और मानसिक सहायता देना है. अपना इलाज कराने या फिर क्लीनिक में रहने का खर्च नहीं उठा पाने वाले मरीजों को आर्थिक सहायता देना भी इस क्लीनिक का उद्देश्य है. फिजियोथेरेपी, साइकोलॉजिस्ट, प्रोस्थेटिक समेत कई दूसरे विभाग के एक्सपर्ट्स इसका क्लीनिक का हिस्सा है. ये स्पेशल क्लीनिक इन मरीजों का डेटाबेस रखेगा इसके साथ ही मरीजों के बीच अच्छे संबंध और उनकी समस्याओं को सामने रखने के लिए एक प्लेटफॉर्म भी देगा.