India GDP: कोरोना महामारी के बीच देश की अर्थव्यवस्था एक बार फिर पटरी पर लौटती नजर आ रही है. वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में शानदार GDP के आंकड़े सामने आए हैं. मंगलवार को NSO की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल-जून तिमाही में देश की जीडीपी विकास दर बढ़कर 20.1 फीसदी हो गई, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में ये निगेटिव 23.9 फीसद थी. अर्थशास्त्रियों ने वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 18.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया था.
माइनिंग में ग्रोथ: जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले अप्रैल-जून तिमाही में ग्रोथ -5.7 फीसदी से बढ़कर 18.6 फीसदी हो गई है.
पावर एंड गैस में ग्रोथ: जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले अप्रैल-जून तिमाही में ग्रोथ 9.1 फीसदी से बढ़कर 14.3 फीसदी हो गई है.
कंस्ट्रक्शन: जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले अप्रैल-जून तिमाही में ग्रोथ 14.5 फीसदी से बढ़कर 68.3 फीसदी हो गई है.
एग्रीकल्चर ग्रोथ: अप्रैल-जून तिमाही में एग्रीकल्चर ग्रोथ बढ़कर 4.5 फीसदी हो गई है.
ये भी पढ़ें: 2021 TVS Apache RR 310 इंडिया में लॉन्च, रेसिंग बाइक के दीवाने हुए खुश