कोरोना महामारी के बीत निर्यात के मोर्चे पर भारत के लिए अच्छी खबर है. मई महीने के पहले सप्ताह में भारत का निर्यात 7.04 अरब डॉलर का हुआ है जो कि पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 80 फीसदी बढ़ गया है. वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक साल 2020 में मई महीने के पहले हफ्ते में 3.91 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था. हालांकि इस दौरान देश में आयात में भी 80.7% की वृद्धि हुई है और ये 8.86 अरब डॉलर का रहा. साल 2020 की इसी अवधि में ये 4.91 अरब डॉलर का था. FIEO के अध्यक्ष एस के सराफ ने कहा कि निर्यात वृद्धि काफी उत्साहवर्धक है और निर्यातकों के पास अच्छे आर्डर मौजूद हैं.