इंग्लैंड दौरे की शुरुआत भारत के लिए भले बेहद खराब रही हो लेकिन अंजाम शानदार रहा. टीम इंडिया ने वर्ल्ड चैंपियन और वनडे में नंबर वन टीम को एक बेहतरीन मुकाबले में हराकर वनडे सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली. तीसरा वनडे भारत 7 रनों से जीता, हालांकि अंत में एक समय ऐसा लगा कि अपनी दिलेर बल्लेबाजी से सैम करन शायद भारत के मुंह से मैच खींच ले जाएं, लेकिन हार्दिक और नटराजन ने अंतिम के 2 ओवरों में बढ़िया गेंदबाजी कर भारत को जबरदस्त जीत दिलाई और भारतीय फैंस को होली ता तोहफा भी दे दिया.
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने रोहित, शिखर, पंत, पंड्या और शार्दुल की बेहतरीन पारियों की बदौलत 48.2 ओवर में 329 रन बनाए. पंत ने 78(62), हार्दिक ने 64(44) तो शिखर ने 67(56) रन जोड़े. 330 रनों को डिफेंड करते हुए इस मैच में गेंदबाजों ने धार दिखाई, भुवनेश्वर ने जेसन रॉय और बेयरस्टो को सस्ते में चलता कर दिया. फिर मिडिल ओवर्स में शार्दुल ने अपना जलवा बिखेरा और 4 विकेट झटक लिए. अंतिम ओवर में इंग्लैंड को 14 रन चाहिए थे, लेकिन नटराजन ने सैम करन को बड़ा शॉट नहीं लगाने दिया और जीत भारत की झोली में डाल दी.
आपको बता दें कि भारत ने तीनों फॉर्मैट में बढ़िया खेल दिखाते हुए सीरीज जीती. पहले टेस्ट सीरीज 3-1 से, फिट T-20 3-2 से और अब वनडे 2-1 से जीतक भारत ने मेहमानों को खाली हाथ जाने को मजबूर कर दिया.