India-China Talks: 24 जून को फिर वार्ता संभव, 3 महीने बाद होगी बातचीत

Updated : Jun 23, 2021 07:16
|
Editorji News Desk

पूर्वी लद्दाख (Eastern Ladakh) में पिछले साल मई महीने से ही जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए भारत और चीन (India and China) इसी हफ्ते फिर से बातचीत की मेज पर लौट सकते हैं. नवभारत टाइम्स का दावा है कि दोनों देशों के बीच ये वार्ता 24 जून को हो सकती है जो राजनयिक स्तर (Diplomatic level) की होगी. भारत-चीन सीमा मामलों को लेकर परामर्श एवं समन्वय के लिए बनाई गई समिति WMCC के तहत ही ये वार्ता होगी.

दोनों देशों के बीच इससे पहले इसी साल 12 मार्च को आखिरी बार बातचीत हुई थी. रिपोर्ट्स में बताया गया है कि राजनयिक चर्चा के बाद भारत-चीन के कोर कमांडर (India-China Corps Commander) स्तर के अधिकारियों के बीच भी वार्ता होगी. बता दें कि दोनों पक्षों ने कई दौर की सैन्य एवं राजनयिक वार्ता के बाद इसी साल फरवरी में पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारों से सैनिकों को हटाने की प्रक्रिया पूरी की थी. इस बार की बैठक में भारत हॉट स्प्रिंग्स, गोगरा और देपसांग जैसे क्षेत्रों से सैनिकों को पीछे हटाने पर जोर देगा.

India China TalkLaddakheastern Ladakh region

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?