अगले हफ्ते हो सकती है भारत-चीन के सीनियर कमांडरों की बैठक: रिपोर्ट

Updated : Feb 17, 2021 08:43
|
Editorji News Desk

पूर्वी लद्दाख में पेंगोंग लेक इलाके से भारत और चीन की सेनाएं तय समझौते के तहत लगातार पीछे हट रही हैं. इस बीच हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस सप्ताह यदि पेंगोंग इलाका खाली हो जाता है तो फिर टकराव के अन्य स्थानों को लेकर अगले सप्ताह सीनियर कमांडरों की बैठक होगी. हालांकि समझौते में 48 घंटों के भीतर वरिष्ठ कमांडरों की बैठक करने की बात कही गई थी. बता दें कि मंगलवार को चीनी सेना ने कैलाश रेंज और फिंगर-5 इलाके से वापसी की है जबकि भारतीय सैनिक पेंगोंग लेक के दक्षिणी हिस्से की कई ऊंची चोटियों से हट रहे हैं. भारतीय सेना की तरफ से जारी तस्वीरों में दिख रहा है कि चीनी सैनिकों का काफिला तेजी से कैलाश रेंज से आगे बढ़ रहा है. चीनी सेना के अबतक 200 से अधिक टैक रवाना हो चुके हैं. फिलहाल दोनों देश पीछे हटने की प्रक्रिया की निगरानी भी कर रहे हैं. इसके लिए ड्रोन एवं उपग्रह का इस्तेमाल किया जा रहा है.

चीनी सेनाLaddakhIndia ArmyChina border

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?