Women's World T20 के ग्रुप A में लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है. तीसरे मैच में हरमनप्रीत एंड कंपनी ने न्यूज़ीलैंड को 4 रन से चित किया. पहले खेलते हुए भारत ने युवा ओपनर शेफाली वर्मा के धमाकेदार 46 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में 133 रन बनाए. जवाब में कीवी टीम भारत की जबरदस्त गेंदबाजी के आगे लक्ष्य तक पहुंचते पहुंचते रह गई. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने इस मैच में 5 गेंदबाज़ अपनाए और सभी ने 1-1 विकेट लिए. Women's World T20 में भारत का ये लगातार दूसरा सेमीफाइनल है.