साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ इंडिया ए.. एक नहीं बल्कि दो कप्तानों के साथ मैदान पर उतरेगी. 5 वनडे मैचों की सीरीज के लिए मनीष पांडे और श्रेयस अय्यर दोनों को कप्तानी दी गई है. पांडे जहां पहले 3 वनडे की कमान संभालेंगे वहीं आखिरी 2 वनडे में जीत का जिम्मा अय्यर के कंधों पर होगा. 29 अगस्त से शुरू हो रही इस सीरीज़ में युजवेंद्र चहल पहले 3 वनडे का हिस्सा होंगे.