IND VS SL: विमान का ईंधन खत्म, श्रीलंकाई टीम के विमान की भारत में आपात लैंडिंग

Updated : Jul 08, 2021 11:16
|
Editorji News Desk

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम (Sri Lankan cricket team) की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. बुधवार को लंदन से कोलंबो (London to Colombo) वापस आते समय टीम के विमान का ईंधन (Aircraft Fuel) रास्ते में ही खत्म हो गया...जिसकी वजह से उन्हें भारत में आपात लैंडिंग करनी पड़ी. श्रीलंकाई टीम के विमान ने केरल के तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Thiruvananthapuram International Airport) पर इमरजेंसी लैंडिग की.


टीम के हेड कोच मिकी आर्थर ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि इस दौरान हालात पूरी टीम के लिए तनावपूर्ण रहे हालांकि सभी खिलाड़ी और स्टाफ पूरी तरह से सेफ हैं. भारत में ईँधन लेने के बाद श्रीलंकाई टीम अब कोलंबो पहुंच चुकी है और सभी खिलाड़ी होटल में क्वारंटीन हैं. श्रीलंका के सभी खिलाड़ियों का पहले एंटीजन टेस्ट किया गया और उसके बाद उन्हें होटल में क्वारंटीन किया गया.


बता दें कि श्रीलंकाई टीम को 13 जुलाई से उसे भारत के साथ लिमिटेड ओवर की सीरीज खेलनी है. लेकिन इससे पहले ही टीम के पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने वनडे और टी20 सीरीज से नाम वापस ले लिया है. अटकलें हैं कि मैथ्यू इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं.

emergency landingSriLankaSRILANKA CRICKET

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video