भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच नॉटिंघम में खेले जा रहे पहले टेस्ट (Test Match) के चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका है. दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में 14 ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए हैं. रोहित शर्मा (Rohit sharma) 12 और चेतेश्वर पुजारा 12 रन बनाकर नाबाद हैं. यहां से अब भारत को इस मैच को जीतने के लिए 157 रन की दरकार है.
Tokyo Olympics में नीरज चोपड़ा का 'गोल्डन थ्रो', एथलेटिक्स में पहली बार देश के खाते में स्वर्ण पदक
इससे पहले जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने दूसरी पारी में इंग्लैंड को 303 रन पर ऑलआउट कर दिया था. इंग्लैंड के लिए कप्तान जो रूट ने 109 रनों की पारी खेली. दूसरी पारी में भारत की तरफ से बुमराह ने 5 जबकि, सिराज व शार्दुल ने 2-2 और शमी ने एक विकेट लिया.
बता दें कि इससे पहले इंग्लैंड की पहली पारी मजह 183 रन पर सिमट गई थी. जवाब में भारत ने अपनी पहली में 278 रन बनाए. पहली पारी के आधार पर भारत को 95 रन की बढ़त मिली थी.