IND VS ENG: वनडे सीरीज भी जीतने को तैयार टीम इंडिया, चोट के कारण इंग्लैंड की टीम की बढ़ी मुश्किलें

Updated : Mar 25, 2021 14:25
|
Editorji News Desk

विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया और मेहमान इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मैच 26 मार्च को पुणे के MCA स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम अगर दूसरा वनडे जीतने में सफल रही तो इंग्लिश टीम को भारतीय जमीन पर तीनों फॉर्मेट में हारकर घर लौटना पड़ेगा. टी20 सीरीज की हार से अब तक इंग्लिश टीम पूरी तरह से उबर भी नहीं पाई थी कि भारत ने उस फॉर्मेंट के पहले मैच में भी उन्हें पटखनी दे दी जिसमें वो मौजूदा विश्व चैंपियन हैं. जाहिर है इंग्लैंड इस बार कोई चूक नहीं करना चाहेगा. भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह ऋषभ पंत या सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल किया जा सकता है. उधर इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन का भी खेलना संदिग्ध है. मॉर्गन के अलावा सैम बिलिंग्स के भी खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है. दोनों ही खिलाड़ी पहले वनडे मैच में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे. दोनों को मैदान से बाहर जाना पड़ा था. इन दोनों की जगह मैट पार्किंसन और लियाम लिविंगस्‍टोन को टीम में शामिल किया जा सकता है.  

England cricketEoin MorganInd vs EngODI SeriesODI Cricket

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video