भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच पुणे (Pune) में पहले वनडे के दौरान टीम इंडिया (Team India)ने इंग्लैंड (England) को 66 रन की करारी शिकस्त दी. इस मैच में डेब्यू करने वाले प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) का जलवा देखने को मिला. प्रसिद्ध कृष्णा ने 54 रन देकर 4 विकेट झटके और टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम रोल अदा किया. ये इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले किसी भी भारतीय गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. इससे पहले यह रिकॉर्ड नोएल डेविड के नाम था. उन्होंने भारत के लिए वनडे में डेब्यू करते हुए 21 रन देकर 3 विकेट लिए थे. वनडे इंटरनेशनल डेब्यू मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा के नाम है. उन्होंने 2015 में बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू मैच में 16 रन देकर छह विकेट निकाले थे.