भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच चल रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 से बढ़त बना ली है. दोनो टीमों के बीच अब इस सीरीज का पांचवा और आखिरी मुकाबला 10 सितंबर को मैनचेस्टर (Manchester) में खेला जाएगा. भारतीय टीम आखिरी मुकाबले को भी जीतकर इस सीरीज को 3-1 से जीतना चाहेगी. वहीं इस आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम कुछ बड़े बदलाव के साथ उतर सकती है.
T-20 World Cup के लिए सुनील गावस्कर ने इन भारतीय खिलाड़ियों पर जताया भरोसा
आइये जानते हैं कि टीम में क्या बदलाव हो सकते हैं
हनुमा विहारी
मैनचेस्टर में होने वाले आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम खराब फॉर्म से जूझ रहे मौजूदा उपकप्तान अंजिक्य रहाणे को बाहर कर सकती है. रहाणे के जगह हनुमा विहारी को टीम में शामिल किया जा सकता है. अबतक हुए इस सीरीज के सभी मुकाबलों में रहाणे का प्रदर्शन काफी खराब रहा है और उन्होंने महज 109 रन बनाए हैं. हनुमा विहारी बल्लेबाजी के अलावा पार्ट टाइम गेंदबाजी भी कर सकते हैं.
मोहम्मद शमी
भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर अपने आखिरी मैच में मोहम्मद शमी को शामिल कर सकती है. दरअसल मोहम्मद शमी को चौथे टेस्ट में आराम दिया गया था. लेकिन पांचवे और आखिरी टेस्ट मैच में उन्हें मोहम्मद सिराज के स्थान पर टीम में वापस लाया जा सकता है. सिराज ने चौथे टेस्ट में कोई खास प्रदर्शन नहीं किया था.
रविचंद्रन अश्विन
भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन को टीम में शामिल नहीं करने को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं. इस सीरीज में अश्विन को खिलाने की वकालत कई पूर्व क्रिकेटर करते रहे हैं. ऐसे में सभी को पूरी उम्मीद है कि इस धाकड़ स्पिनर को मैनचेस्टर में होने वाले आखिरी टेस्ट मैच में शामिल किया जा सकता है. अश्विन को जडेजा से स्थान पर टीम में रखा जा सकता है. जडेजा ने इस सीरीज के सभी चार टेस्ट मैचों में टीम का हिस्सा रहे हैं.