Ind Vs Eng, 2nd Test, Day 2: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है. टीम इंडिया पहली पारी में 364 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. जवाब में इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में 3 विकेट गंवाकर 119 रन बना लिए हैं. फिलहाल जॉनी बेयरस्टो 6 रन और जो रूट 48 रन बनाकर क्रीज पर हैं. रूट इंग्लैंड की ओर से टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 8900 रन बनाने वाले ग्राहम गूच को पीछे छोड़ दिया है.
दूसरे दिन की हाइलाइट्स पर नजर डालें तो- मोहम्मद सिराज ने 15वें ओवर में लगातार 2 बॉल पर 2 विकेट लिए. उन्होंने दूसरी बॉल पर डॉम सिबली और अगली बॉल पर हसीब हमीद को पवेलियन भेजा. इसके बाद रोरी बर्न्स फिफ्टी से चूक गए. उन्हें मोहम्मद शमी ने 49 रन पर LBW किया. दोनों टीमों के बीच तीसरे दिन का खेल शनिवार दोपहर साढ़े 3 बजे से शुरु होगा.
आपको बता दें कि लॉर्ड्स स्टेडियम का ये इतिहास है कि यहां पहली पारी में 350+ रन बनाने वाली टीम सिर्फ 2 मैच ही हारी है जबकि 28 में उसे जीत मिली है. इस बात से इंडियन फैंस काफी खुश हैं.