पूरे उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, कैसे शरीर को बनाए रखें गर्म?

Updated : Nov 17, 2020 13:34
|
Editorji News Desk

उत्तर भारत में ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है. साथ ही कई जगहों पर ठिठुरन भी महसूस हो रही है. जाहिर है दिसंबर के अंत से ठंड बेहद बढ़ जाएगी. ऐसे में सभी को अपनी सेहत के साथ ही शरीर को गर्म रखना बेहद जरूरी है. गर्म कपड़ों के अलावा डाइट में थोड़े बहुत बदलाव के साथ सेहत का ध्यान रखा जा सकता है. कुछ ऐसी चीजें हैं जिसके सेवन से आप ठंड से बच सकते हैं.

लहसुन
- सुबह लहसुन का सेवन करें, सर्दी, जुकाम और फ्लू से मिलेगी राहत
- लहसुन को दूध में उबालकर पीने से बच्चों को सर्दी से बचाया जा सकेगा
- लहसुन में भारी मात्रा में प्रोटीन, विटामिन और फॉस्फोरस पाए जाते हैं

हरी सब्जी
- सर्दियों में पालक, मेथी, बथुआ, सोवा, सरसों का करें सेवन
- हरी सब्जियों के इस्तेमाल से शरीर को आवश्यक गर्मी मिलेगी

प्याज और शहद
- प्याज में एंटीमाइक्रोबियल और एक्सपेक्टोरैंट्स गुण पाए जाते हैं
- प्याज और शहद को मिलाकर रोजाना सुबह उठकर खाली पेट लें
- छाती में जमा बलगम को शरीर से बाहर निकाला जा सकता है

अदरक और शहद
- सर्दियों में अदरक और शहद का पेस्ट किसी वरदान से कम नहीं
- एक चम्मच अदरक के रस में एक शहद मिलाकर सेवन करें
- इसके सेवन करने से जुकाम में जल्द राहत मिलेगी
- शहद मे नींबू के रस को मिलाकर पीएं, गले के दर्द और खांसी से निजात

healthसर्दीकासितमWinterबीमारीसेहत

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी