मुंबई में आयकर विभाग ने ZEE ग्रुप के दफ्तरों पर छापेमारी की है. सोमवार सुबह करीब 11 बजे इनकम टैक्स विभाग की टीम ने 'ZEE ग्रुप' के करीब 15 ठिकानों पर छापेमारी की, इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की, साथ ही कई फाइलों को खंगाला. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक GST इंटेलिजेंस के डायरेक्ट्रेट जनरल ने कथित तौर पर टैक्स चोरी का डेटा इनकम टैक्स विभाग के साथ साझा किया था, जिसके बाद ये छापेमारी हुई. वहींं कंपनी की ओर से कहा गया है कि वो इनकम टैक्स विभाग के साथ जांच में सहयोग कर रही है.