Updated : Apr 17, 2019 14:53
|
Editorji News Desk
आयकर विभाग ने तमिलनाडु के थेनी जिले में टीटीवी दिनाकरण नेतृत्व वाले अम्मा मक्कल मुनेत्र कझगम (एएमएमके) के कार्यकर्ता के रात भर चली छापेमारी की कार्रवाई पूरी कर ली है। आयकर विभाग ने इस छापेमारी में 1.48 करोड़ रुपये नकद जब्त किए है। बताया जा रहा है कि तमिलनाडु के थेनी लोकसभा क्षेत्र में संदिग्ध धन होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने एक दुकान पर छापा मारा था। छापेमारी के दौरान दिनाकरण नेतृत्व वाले अम्मा मक्कल मुनेत्र कझगम (एएमएमके) के कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हवा में गोलियां चलानी पड़ीं। अधिकारियों ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त निगरानी दस्ते के अधिकारी और आयकर विभाग के अधिकारियों की एक टीम छापा मारने पहुंची और उन्होंने वहां से नोटों के बंडल बरामद किए। यह धन कथित तौर पर मतदाताओं को बांटा जाना था।