Income Tax Raid: केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड CBDT ने मंगलवार को दावा किया कि Income Tax Department ने टेक्सटाइल और फिलामेंट यार्न बनाने वाले एक बड़े बिजनेस हाउस पर छापेमारी के बाद विदेशों में जमा करोड़ों की Black Money का पता लगाया है. 18 सितंबर को दिल्ली, पंजाब और कोलकाता में कंपनी के कॉर्पोरेट ऑफिस समेत ग्रुप के कई ठिकानों पर छापेमारी की गई.
CBDT ने एक बयान में दावा किया कि इस ग्रुप ने करीब 350 करोड़ रुपये का बेनामी फंड अपने विदेशी खातों में जमा कराया और फिर टैक्स हेवन देशों से शेल कंपनियों के जरिए इसे भारत में अपने बिजनेस में लगाया.
बताया गया है कि ये कंपनी विदेशी कंपनियों और ट्रस्ट के पैसे को मैनेज भी करती थी, उसे शेयर्स में बदलती थी और उसके बदले मोटी मैनेजमेंट फीस वसूली जाती थी. आरोप है कि कंपनी बोगस खर्चे दिखाकर मुनाफा कमाती थी और टैक्स चोरी करती थी.
ये भी पढ़ें| देश के 13 हाईकोर्ट को जल्द मिलेंगे चीफ जस्टिस, कॉलेजियम ने केंद्र को भेजी लिस्ट