इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने जारी किया 1.27 लाख करोड़ रुपये का रिफंड

Updated : Oct 31, 2020 14:35
|
Editorji News Desk

आयकर विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष में 39.14 लाख करदाताओं के बैंक खातों में करीब ₹1.27 लाख करोड़ टैक्स रिफंड जारी किया है. कुल टैक्‍स रिफंड में व्यक्तिगत इनकम टैक्‍स रिफंड 34,532 करोड़ रुपये और कॉरपोरेट टैक्‍स रिफंड 92,376 करोड़ रुपये है. वित्त सचिव अजय भूषण पांडे ने कहा कि रिफंड जारी करने की यह प्रक्रिया पूरी तरह से स्वचालित और पारदर्शी है. आयकर विभाग का कहना है कि व्यवसाय जगत को परेशानी के इस दौर में नकदी उपलब्ध होती रहे यह सुनिश्चित करते हुये यह किया गया है. इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट ने बताया कि चालू वित्‍त वर्ष में अब तक जारी किए टैक्‍स रिफंड का ये आंकड़ा 27 अक्टूबर, 2020 तक का है. विभाग ने 1 अप्रैल से 15 सितंबर के बीच 30 लाख से अधिक करदाताओं को 1.06 लाख करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी कर दिया था.

Income Taxइनकम टैक्स रिटर्नcashBankआयकर रिटर्नITRआयकर विभागIndiaReturns

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study