दूसरे चरण में कांग्रेस के 43% तो BJP के 31% प्रत्याशी दागी

Updated : Apr 18, 2019 08:54
|
Editorji News Desk
17 वीं लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों की 95 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक्स रिफॉर्म्स यानि ADR के मुताबिक दूसरे चरण में 251 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं. 251 में से 167 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनके खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. राष्ट्रीय पार्टियों की बात करें तो दूसरे चरण में बीजेपी के 31 फीसदी यानी 51 में से 16 उम्मीदवार दागी हैं. इस मामले में कांग्रेस बीजेपी से आगे है और उसके 53 में से 23 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं. बीएसपी भी दोनों राष्ट्रीय पार्टियों से पीछे नहीं है और उसके 80 में से 16 उम्मीदवारों के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज हैं.
ADR

Recommended For You