गुरु-चेले की जंग में चेले ने मारी बाजी, दिल्ली ने चेन्नई को 7 विकेट से हराया

Updated : Apr 10, 2021 23:10
|
PTI

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को 7 विकेट से हराकर सीजन में अपनी धमाकेदार शुरुआत की. दिल्ली के दबंगों ने शुरुआत से ही चेन्नई पर दबाव बनाए रखा. शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने दिल्ली को तेज शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 138 रनों की शानदार साझेदारी कर चेन्नई को बैकफुट पर धकेल दिया. शॉ 72 और धवन 85 रन बनाकर आउट हो गए, जिन्होंने टीम की जीत में अहम योगदान दिया. इससे पहले, दिल्ली ने टॉस जीतकर अनुभवी चेन्नई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. जो सही साबित हुआ. दिल्ली ने चेन्नई को शुरुआत से ही झटके दिए. 7 रनों पर ही चेन्नई के दोनों ओपनर पविलयन पहुंच गए थे. इसके बाद, सुरेश रैना, मोइन अली, रायडू ने पारी को संभाला. तो वहीं डेथ ओवर्स में दिल्ली के बॉलर्स पर सैम कुरन कहर बनकर टूटे. जिसकी बदौलत चेन्नई चुनौतीपूर्ण लक्ष्य देने में सफल रही. हालांकि, ये बड़ा स्कोर दिल्ली के धाकड़ बल्लेबाजों ने बौना बना दिया

DhoniIPLDCCSK

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video